Full Harvest Moon: सूत्रों से खबर आई है कि, आज यानी 13 सिंतबर को पूरे 13 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि आज दुर्लभ पूर्ण चंद्रमा दिखाई देगा। इसको आम भाषा मे फुल हार्वेस्ट मून (Full Harvest Moon) भी कहते है। अक्सर चंद्रमा सूर्यास्त होने के 50 मिनट बाद उगता है लेकिन आज सूर्ये के अस्त होने के पाँच मिनट बाद ही चंद्रमा पूर्व में दिखाई देने लगता है। आपको बता देते है “Nasa” (नासा) के वैज्ञानिकों का कहना है कि लोग इसको देख सकते है लेकिन किवदंतियों में इसे भयावह माना गया है। आगे हम आपको फुल हार्वेस्ट मून (Full Harvest Moon) के बारे में बताएंगे, जिन बातों को आपको एक बार ज़रूर जानना चाहिए।
full moon Timings in India: ये बात काफी काम ही लोग जानते है कि इस पूर्ण चंद्रमा का नाम फुल हार्वेस्ट मून (Full Harvest Moon) नेटिव अमेरिकियों द्वारा दिया गया था। बता देते है इस पूर्ण चंद्रमा को कई लोग कॉर्न मून (Corn Moon) के नाम से भी जानते है, क्योंकि यह समय उस वक्त के बारे में बताता है जब किसान अपने मक्के की फसल की कटाई करते है।
यह पूर्ण चंद्रमा और दिन के मुताबिक आज काफी छोटा दिखाई देता है। अगर हम धरती और चांद की दूरी की तुलना करें तो, नासा (NASA) के मुताबिक चाँद की दूरी 2,51,655 मिल की दूरी पर है। वही कुछ साल पहले जनवरी 2006 में शुक्रवार को पूरा चाँद (Full Moon) दिखाई दिया था। अब पूरे 13 साल बाद ऐसा होता नजर आ रहा है, लेकिन हम आपको सूचित कर देते है ये चाँद आपको किसी भी तर-तरह की हानि नही पहुँचाएगा।
हालांकि हमारे स्पेस वैज्ञानिकों के द्वारा अनुमान लगया गया है कि अगली बार दोबारा 13 अगस्त 2049 को ये फुल हार्वेस्ट मून (Full Harvest Moon) दिखाई देगा। एक फुल मून सर्वे के अनुसार हमे पता चला है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 16 से 20 मिलियन लोग इस दिन से डरते है। जिसमे साथ ही अनुमान लगया गया है कि इस दिन 800 से 900 मिलियन डॉलर तक का लोग व्यापार नही करते है।