उतर प्रदेश के बुलंदशहर लोकसभा सीट पर आज दूसरे चरण के चुनाव हो रह है। कुछ समय पहल खबर आई की, जेपी जनता इंटर कॉलेज में जा कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोला सिंह बूथ पर जाकर वोटरों को लुभा रह थे। जिसके बाद जिलाधिकारी अभय सिंह को इस बात की सुचना मिली और जिलाधिकारी ने बीजेपी के भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी कर दिया। जिलाधिकारी का कहना है की भोला सिंह ने यह हरकत करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बुलंदशहर के नेता भोला सिंह को अब नज़र बंद कर दिया है। भोला सिंह को जब बूथ पर पहुंचे तो ईवीएम के पास जाने लगे, लेकिन बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और दोनों के बीच नोक झोंक हो गई। आप निचे वीडियो में देख सकते है किस प्रकार से भोला सिंह ने अपनी मन मर्जी करना चाही।
BJP MP and candidate from Bulandshahr, Bhola Singh, enters polling booth wearing BJP band. Security stops him but the DM gives him permission.
(@TanushreePande )#ReporterDiary #VotingRound2 #LokSabhaElections2019
More videos: https://t.co/FAHzdk9TO8 pic.twitter.com/gRCZ96cg19— India Today (@IndiaToday) April 18, 2019
वीडियो देखा जा सकता है की जब सुरक्षा कर्मियों ने भोला सिंह अंदर जाने के लिए रोका तो भोला सिंह भड़क गए और सुरक्षाकर्मी से सीधा डीएम से बात कराई और अंदर चले गए। डीएम ने साफ साफ बोला की भोला सिंह को अंदर जाने दिया जाये। आपको बता दे की चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कोई भी प्रत्याशी पोलिंग बूथ में जांच के लिए जा सकता, और यह देख सकता है की वोटिंग सुचार रूप से हो रही है या नहीं। लेकिन शर्त यह होती है की वह ईवीएम मशीन के नज़दीक नहीं जा सकता।
उतर प्रदेश के बुलंदशहर लोकसभा सीट पर सभी की नज़रे बनी हुई है। ऐसा इस लिए पिछले वर्ष हिंसा के कारण सुरक्षाकर्मियों संख्या में बढ़ोतरी की गई है। भोला सिंह ने मीडिया को बताया की अपनी सांसद निधि से 22 करोड़ रुपये का विकास अपने क्षेत्र में किया है। लेकिन यह विकास लोगो को नहीं दिखा रहा। पिछले वर्ष हिंसा के समकक्ष भी टिप्णी करते हुए कहा की, वह एक दुर्घटना थी केवल और कुछ नहीं। उत्तर प्रदेश में आज 8 सीटों पर वोटिंग होगी। लोकसभा से जुड़ी अधिक जानकारी और लेटस्ट अपडेट के लिए न्यूज़ रिकॉर्डर के साथ बने रह।