Bigg Boss 15 के घर में इन दिनों काफी ज्यादा धमाल देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और पूरे घर में हंगामा मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ Salman Khan रितेश की क्लास ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रेमो डिसूजा के घर आने पर काफी ज्यादा मस्ती देखने को मिलेगी। सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Rakhi Sawant और Shamita Shetty के बीच में डांस कंपटीशन देखने को मिल रहा है।
वीडियो में सबसे पहले देखने को मिल रहा है कि शमिता शेट्टी हलकट जवानी पर किलर डांस करते हुए नजर आ रही है। इसके बाद राखी सावंत लैला मैं लैला गाने पर डांस करते हुए नजर आने वाली हैं। दोनों के बीच में जो कंपटीशन देखने को मिलने वाला है उसको सलमान खान और घर के सभी सदस्य इंजॉय करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान कंपटीशन में शमिता शेट्टी को एक नंबर देते हैं और राखी सावंत को दो नंबर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों को यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
दर्शकों के वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि डांस के मामले में राखी सावंत को कोई नहीं हरा सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि दोनों का डांस अच्छा है लेकिन राखी सावंत को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। आधी से ज्यादा जनता द्वारा राखी सावंत के डांस को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। आज की जानकारी में आप सभी को बिग बॉस का रिटन अपडेट बताया गया है। हमारी आज की बिग बॉस रिटन अपडेट जानकारी आप सभी को कैसी लगी है। आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हमारी आज की हिंदी जानकारी जानने के लिए धन्यवाद।