भारतीये क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में शानदार जीत अपने नाम करी। भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका की टीम को 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन पर रोक दिया था। यह मैच “द रोज बाउल स्टेडियम” में खेला जा रहा था। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, और 47.3 ओवर में 4 विकेट गंवा कर जीत अपने नाम की। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, रोहित शर्मा ने 144 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के की मददत से नाबाद 122 रन बनाए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा का विश्व कप में यह दूसरा शतक था। रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 34 रन बनाए और लोकेश राहुल ने 28 रन बनाए। इन सभी के योगदान से भारतीय टीम ने जीत हासिल की।
विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का यह पहला मैच था, जिसने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी ने “लिस्ट ए क्रिकेट” में 139 स्टंपिंग करने की बराबरी कर लिए। इसी के साथ धोनी ने पाकिस्तान के विकेटकीपर “मोइन खान” के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। यह महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप में अब तक कुल विकेट के पीछे 33 बार खिलाड़ियों को आउट किया है। इस उपलब्धि के बाद धोनी ने “ब्रैंडम मैकुलम” को पीछे छोड़ दिया है।

SportzWiki Hindi
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजो की आक्रमण पारी के कारण दक्षिण अफ्रीका को काफी संघर्ष करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 228 का लक्ष्य रखा। इस मैच के दौरान यूज़वेंद्र चलने चार विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए, साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट अपने नाम किये । इन विक्टो के आधार पर भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, कि पहले मैच में जीत हासिल कर के अपनी बढ़त बना ली है। खेल जगत से जुड़ी ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।