साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Puneet Rajkumar हमें हमारे बीच में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से इनका देहांत हो गया था। अभिनेता के निधन उनके पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया था। पुनीत राजकुमार के निधन के कुछ हफ्तों के बाद उनकी पत्नी अश्वनी रेवंत सामने आई। अश्वनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है जिसमें अपने शब्दों में दर्द बयान करने की कोशिश की है। साथ ही साथ अश्वनी ने उन कलाकार की चर्चा भी की है जो कि पुनीत राजकुमार के रास्ते में चल कर अपनी आंखें डोनेट कर रहे हैं।
दिवंगत अभिनेता पुनीत की पत्नी अश्विनी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने पुनीत राजकुमार के फैंस को धन्यवाद बोला है। उन्होंने लिखा कि जब भी वह फैंस को अपने पति पुनीत राजकुमार के रास्ते में चलते हुए देखती है तो वह भावुक हो जाती हैं। अश्वनी ने लिखा कि पति की मौत की वजह से घरवालों के साथ साथ पूरे कर्नाटक राज्य को काफी ज्यादा दुख पहुंचा है। इस बात का कल्पना करना भी मुश्किल है कि पुनीत की मौत ने कितना बड़ा दर्द पहुँचाया है।
बताया जाता है कि सभी फैंस ने उन्हें पावर स्टार बनाया था। बताया जा रहा है कि पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्कार के समय उन्हें पूरे सम्मान के साथ में अलविदा किया गया था। अश्वनी ने यह भी लिखा है कि जब भी देश विदेश से लोग अपने आँख में डोनेट करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। हमारे पूरे परिवार की तरफ से आप सभी को धन्यवाद। पुनीत राजकुमार के बारे में बात करें तो इनका निधन 46 की उम्र में हो गया था। अभिनेता के अंतिम संस्कार में भारी मात्रा में फैंस पहुंचे थे। यह भी बताया जा रहा है की अभिनेता के अंतिम संस्कार पर 10 लाख से ज्यादा लोग कतार में खड़े हुए थे। हमारी आज की मनोरंजन से भरपूर जानकारी जानने के लिए धन्यवाद।