हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने खबर को साफ इंकार करदिया है। सपना चौधरी ने बताया की जो तस्वीर महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ वायरल हो रही है, वह बहुत पुरानी तस्वीर है। सपना ने बताया की उन्होंने कभी कांग्रेस जॉइन की ही नहीं है। साफ इनका कर दिया की यह सब झूठ है। उत्तर प्रदेश के नरेंद्र राठी जो कांग्रेस सेक्रेटरी है। इस अभी के बाद मीडिया के सामने आए, नरेंद्र राठी ने सबूत दिखाते हुए बताया की यह कांग्रेस में शामिल होने वाले मेम्बरशिप फॉर्म है जिसपे सपना चौधरी की तस्वीर लगी हुई थी। सपना चौधरी ने खुद मेम्बरशिप का फॉर्म भरा था। इस सभी के बाद नरेंद्र राठी ने हस्ताक्षर वाले फॉर्म भी दिखाए, और बताया की सपना के साथ उनकी बहन ने भी कांग्रेस मेम्बरशिप का फॉर्म भरा था और पार्टी की सदस्य्ता ली थी।
सपना चौधरी की कांगेस में शामिल होने की खबर मीडिया में शनिवार को आगई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट भी किया और सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। यह सब यही खत्म नहीं हुआ इसके बाद, UP कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से भी इस बात पुष्टि की गई।
सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत ! pic.twitter.com/I0yLHWTm0k
— Raj Babbar (@RajBabbarMP) March 23, 2019
इतना सब होने के बावजूद सपना चौधरी ने रविवार को कांग्रेस में शामिल होने की खबर को झूठा बताया और इंकार कर दिया की वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही। मीडिया बताया की जो तस्वीरें शेयर हो रही है वह सभी पहले की तस्वीरें है। अब यह है की इस मामले में कौन सच बोल रहा है या कौन झूठ यह कोई नहीं जनता, लेकिन सपना ने जून 2018 में सोनिया गाँधी राहुल गाँधी से मिलने का समय माँगा था। उस समय कांग्रेस को सपना ने अपनी मन पसंद पार्टी बताया था और बोला था की मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करुँगी।